फतेहपुर, दिसम्बर 27 -- फतेहपुर। शहर के रेलबाजार स्थित गुरुद्वारे में शनिवार को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के तत्वाधान में गुरु गोबिंद सिंह जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इसी के साथ ही छोटे साहिबज़ादों का शहादत पर्व भी मनाया गया। बाद में अटूट लंगर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने प्रसाद छका। दसवें पातशाह श्रीगुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के साथ-साथ छोटे साहिबज़ादे-साहिबज़ादा ज़ोरावर सिंह जी एवं साहिबज़ादा फ़तेह सिंह जी, के शहादत पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाए गए तथा लंगर की सेवा का आयोजन किया गया। दीवानों के दौरान छोटे साहिबज़ादों की महान शहादत, अद्वितीय साहस और धर्म की रक्षा के लिए दिए गए बलिदान पर प्रकाश डाला गया, जिसे संगत ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मौजूद संगत ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी एवं छोटे साहिबज़ादों के आदर्शों ...