हापुड़, जनवरी 9 -- दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व शुक्रवार को गढ़ चौपाल स्थित गुरुद्वारों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पाठ, शबद कीर्तन और गुरु के लंगर का आयोजन किया गया। पर्व के उपलक्ष्य में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगत ने भाग लिया। गढ़ चौपाल गुरुद्वारा से नगर कीर्तन का शुभारंभ हुआ। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया एवं पंज प्यारों के नेतृत्व में नगर कीर्तन मेरठ मार्ग, पुरानी अनाज मंडी, नक्का कुआं मार्ग से होता हुआ श्री गुरु तेग बहादुर साहिब गुरुद्वारा पहुँचा। इसके बाद कबीरदास चौक और तहसील मार्ग से गुजरते हुए पुनः गढ़ चौपाल गुरुद्वारा पर नगर कीर्तन का समापन हुआ। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर संगत द्वारा पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। इस दौरान श्री...