बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- राजगीर, निज संवाददाता। प्रखंड के विस्थापित कॉलोनी में संत निरंकारी मिशन के द्वारा सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय ज्ञान प्रचारक सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि ज्ञान के साथ-साथ विवेक का होना भी अत्यंत आवश्यक है। इंसान को बिना गुरु के मोक्ष की प्राप्ति नहीं हो सकती और जीवन में सफलता पाने के लिए गुरुजनों की शरण में जाना चाहिए। इस युग में बेशुमार दौलत पाकर भी इंसान शांति की तलाश में रहता है, लेकिन केवल सद्गुरू के माध्यम से ही ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति हो सकती है। मौके पर मुखी रामविलास, भीम चौधरी, अनिता कुमारी गुप्ता, बंगाली राजवंशी, नंदू महात्मा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.