बांदा, फरवरी 24 -- बांदा। संवाददाता पैलानी तहसील के अलोना गांव में संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा का आयोजन किया गया। कथा वाचक मनोज तिवारी ने बताया कि जीवन में गुरु के बिना आत्मज्ञान और मोक्ष असंभव है। मंगलवार की कथा में वराह अवतार, भगवान के गुणों का वर्णन और परीक्षित को सुखदेव जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा सुनाने का रहस्य बताया। कुंती भीष्म पितामह के कथा प्रसंग बताए। कथा को श्रवण करने के लिए गांव के सिद्ध स्थान हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। कथावाचक मनोज तिवारी मंच पर लक्ष्मण क किरदार निभाते हैं। यह गांव उनका जन्म स्थलीय ग्राम है। मुख्य यजमान के रूप में ग्राम प्रधान अलोना सुमित सविता सपरिवार कथा श्रवण कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...