प्रयागराज, जनवरी 28 -- माघ मेला के संगम अपर मार्ग पर सदानंद तत्वज्ञान परिषद के शिविर में बुधवार को सत्संग आयोजित किया गया। इस मौके पर संत नरसिंह ने कहा के सच्चे गुरु को प्राप्त करने के लिए धैर्य की जरूरत होती है। गुरु के ज्ञान से साक्षात प्रभु का दर्शन होता है। सच्चा गुरु न मिलने पर मोक्ष की प्राप्ति नहीं होगी। गुरु के प्रति भक्ति भाव कम नहीं होना चाहिए। संत सुदर्शन ने कहा कि अमर जीवन पद्धति ही धर्म है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...