वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज के कृषि अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. मनीष कुमार सिंह और डॉ. दुष्यंत कुमार द्वारा लिखित पुस्तक 'एग्रीकल्चर ऐंड एलाइड सेक्टर इंटरप्राइजेज इकोनॉमिक्स' का विमोचन शुक्रवार को शिष्यों ने किया। विभाग में आयोजित कार्यक्रम में कृषि अर्थशास्त्र चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा आस्था सिंह और साक्षी सिंह ने पुस्तक का विमोचन किया। यह प्रो. मनीष सिंह द्वारा लिखित 11वीं पुस्तक है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि संकाय प्रमुख प्रो. अजय कुमार सिंह के साथ ही प्रो. संजीव कुमार सिंह, प्रो. आलोक कुमार सिंह, प्रो. कुलभूषण आनंद, प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.