रांची, जुलाई 10 -- रांची। गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने गुरुवार को राज्यभर में गुरु पूजन कार्यक्रम आयोजित कर सनातन परंपरा का सम्मान किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि गुरु का स्थान हमारे धर्म में ईश्वर से भी ऊंचा है। गुरु ही सन्मार्ग दिखाकर ईश्वर भक्ति और राष्ट्रभक्ति से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन की पूर्णता निजी सुख में नहीं, बल्कि सामाजिकता और राष्ट्रीयता के भाव में है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जनजातीय समाज के पाहनों को सम्मानित करते हुए कहा कि इनके प्रयासों से ही जनजातीय संस्कृति सुरक्षित है। उन्होंने अपनी पहचान और परंपरा को बचाने का आह्वान किया। संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने योगदा आश्रम में संन्यासियों को अंगवस्त्र भेंट किए। उन्होंने कहा कि संत और महापुरुष जनजागरण के अगुआ रहे हैं। कार्यकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.