भागलपुर, मई 30 -- भागलपुर,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिख धर्म के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस शुक्रवार को मनाया जाएगा। ग्रंथी यसपाल सिंह और मीडिया प्रभारी हर्षप्रीत सिंह ने बताया कि सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। गुरुद्वारा साहिब में सुबह से भजन-कीर्तन और दोपहर में कच्ची लस्सी वितरण और लंगर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मौके पर सिख धर्म सहित अन्य समुदाय के श्रद्धालु भी गुरुद्वारे में उपस्थित होकर सेवा में भाग लेते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.