मेरठ, मई 10 -- गुरुद्वारा सदर भैंसाली मैदान माता सीता और गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा थापर नगर में शनिवार को गुरु अमरदास प्रकाश पर्व पर विशेष कार्यक्रम हुए। इस दौरान गुरुवाणी पाठ का उच्चारण हुआ। कीर्तनी जत्थे, बाल कीर्तनी जत्थे, स्त्री कीर्तनी जत्थे ने शबद कीर्तन किया। अमृतसर स्वर्ण मंदिर से आए हजूरी कीर्तनी सुखवंत सिंह ने कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया। सरदार रणजीत सिंह जस्सल ने श्रद्धापुष्प अर्पित करते हुए कहा कि गुरु अमरदास ने ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाते हुए पहले लंगर पाछै पंगत की मर्यादा बनाई। रणजीत सिंह नंदा, हरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, सुरिंद्र सिंह भाटिया, जसबीर सिंह खालसा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.