बिजनौर, अप्रैल 29 -- गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में दूसरी पातशाही साहिब गुरु अंगद देव महाराज का पावन प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। विशेष कीर्तन दरबार तथा गुरमत समागम में गुरु महाराज के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह ने संगत समूह को गुरु वाणी कीर्तन की प्रभावी प्रस्तुतियों से निहाल करते हुए गुरु अंगद देव जी के जीवन दर्शन पर विस्तार से बिंदुवार उदाहरण सहित प्रकाश डाला। दूसरी पातशाही साहिब श्री गुरु अंगद देव महाराज के जीवन दर्शन से संबंधित सेवा भावी बिंदुओं की चर्चा कर गुरमुख परिवारों का आवाहन किया कि वह सेवा और सिमरन को जीवन में प्रमुख स्थान दें। गुरमुख परिवारों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए 2 मिनट का मौन धारण करके आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को सामूहिक श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.