रांची, अप्रैल 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। गुरुनानक सेवक जत्था और गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा ने शनिवार को गुरु अंगद देव और गुरु अर्जुन देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित नौवें महान कीर्तन दरबार में विशेष दीवान सजाया। कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में शनिवार की रात आठ बजे दीवान की शुरुआत स्त्री सत्संग सभा की शबद गायन से हुई। हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी ने सतगुरु तुमरे काज सवारे..., शबद गायन कर साध संगत को गुरबाणी से जोड़ा। महान कीर्तन दरबार में विशेष रूप से शिरकत करने पहुंचे सिख पंथ के विश्व विख्यात रागी जत्था भाई जसपाल सिंह दिल्ली वाले ने दुख भंजन तेरा नाम जी दुख भंजन तेरा नाम ..., जैसे कई शबद गायन कर साध संगत को निहाल किया। कथावाचन करते हुए गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेंदर सिंह ने गुरु अंगद देव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.