प्रयागराज, मार्च 25 -- प्रयागराज, संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के चलते गुरुवार से एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 27 से 29 मार्च तक तेज सतही हवाएं चलेंगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि 23 मार्च से लगातार तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। इससे दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड का असर बना रहा। इस क्रम में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार से मौसम में परिवर्तन से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। 30 मार्च के बाद से मौसम साफ रहेगा। तीन दिनों तक हवाएं चलने से किसानों की चिंता बढ़ गई हैं क्योंकि खेतों में गेहूं, जौ व सरसों की फसल पक रही है। ऐसे में हवा चलने से फसल खेत में गिर जाएगी। जिन किसानों ने गेंहू की सिंचाई की है, उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.