हल्द्वानी, फरवरी 11 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव एसोसिएशन ने आज 12 फरवरी को अखिल भारतीय स्तर पर प्रस्तावित आम हड़ताल में भागीदारी की घोषणा की है। सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर एमआर हड़ताल कर विरोध जताएंगे। बुधवार को रामपुर रोड स्थित मैरिज हॉल में आयोजित बैठक में दवा प्रतिनिधियों ने 29 श्रम कानूनों को बहाल किए जाने, न्यूनतम मजदूरी 26,000 रुपये प्रतिमाह करने, सेल्स प्रमोशन इम्पलाय के लिए वैधानिक कार्य नियम बनाए जाने, अस्पतालों में मेडिकल रिप्रेजेन्टिटिव के प्रवेश पर प्रतिबंध हटाए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर चर्चा की। संगठन के सचिव जिया उल हक ने बताया कि गुरुवार को सभी एमआर मांगों के समर्थन में बुद्ध पार्क में एकत्र होंगे। कोई भी काम नहीं करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...