मुंगेर, जनवरी 16 -- मुंगेर, एक संवाददाता। गुरुवार को भी मुंगेर में मौसम साफ रहा। सुबह और शाम के समय ठंड एवं कनकनी का असर बना रहा, जबकि दिन निकलते ही तेज धूप खिल गई, जिससे दोपहर का मौसम सुहाना हो गया । हालांकि, खुली धूप के बावजूद हवा में ठंडक बनी रही, जिससे लोगों को सर्दी के मौसम का एहसास होता रहा। इसी सुहाने मौसम के बीच जिले में मकर संक्रांति का पर्व लगातार दूसरे दिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह कुहासा नहीं, दिन भर रही साफ धूप: गुरुवार की सुबह आसमान पूरी तरह साफ रहा और कुहासा नहीं देखा गया। सुबह से ही धूप निकलने के कारण लोगों ने काफी हद तक राहत महसूस की। हालांकि, ठंडी हवाओं के चलते कनकनी भी बनी रही। दिन चढ़ने के साथ धूप और तेज हुई, जिससे दोपहर के समय लोगों ने खुले स्थानों और छतों पर धूप का जमकर आनंद लिया। वहीं, कुल मिलकर साफ मौसम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.