मुंगेर, जुलाई 4 -- मुंगेर, नगर संवाददाता। मानसूनी बारिश की वजह से आसपास की नदियां उफान पर रहने के साथ ही मुंगेर में गंगा का जलस्तर भी बढ़ रहा है। मुंगेर में बुधवार की तुलना में गुरुवार को गंगा के जलस्तर में 23 सेंटीमीटर की वृद्धी दर्ज की गई। जिला आपदा केन्द्र से मिली रिपोर्ट अनुसार रात से सुबह 10 बजे तक गंगा के जलस्तर में समान्य वृद्धी दर्ज की गई। सुबह 7 बजे मुंगेर में गंगा का जलस्तर 32.97 मी. दर्ज किया गया था, जो अपने तीन घंटे के अंतराल पर 3 से. मी. की रप्तार से बढ़कर सुबह 10 बजे 33.00 मी. पर जा पहुंचा। लेकिन एक बार फिर से गंगा का जलस्तर अचानक महज 4 घंटे के अंदर में 11 से. मी. की रप्तार से बढ़ते हुए 33.11 मी. पर जा पहुंचा। शाम 6 बजे 33.17 मी. पर जा पहुंचा था। जिला आपदा केन्द्र की ताजा रिपोर्ट के अनुसार गंगा के जलस्तर में अभी उतार-चढ़ाव जारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.