नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- Easy Hair Wash Rules: सनातन धर्म में कई ऐसे नियम बताए गए हैं जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हुए हैं। माना जाता है कि इन नियमों का पालन करने से हमारे घर में शांति बनी रहती हैं। साथ ही हमारी कुंडली के ग्रह भी इससे काफी प्रभावित होते हैं। अगर नियमों का पालन किया जाए तो ग्रहों की स्थिति भी सही रहेगी और हमारी जिंदगी भी स्मूदली चलती रहेगी। वहीं इन नियमों की अनदेखी करने से हमारी जिंदगी में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। बता दें कि कुछ नियम ऐसे हैं जिसका कोई धार्मिक और वैज्ञानिक आधार नहीं बताया गया है लेकिन इन नियमों का पालन सदियों से किया जा रहा है। हिंदू धर्म में बाल धोने को लेकर भी कई तरह के नियम बताए गए हैं। आपने कई लोगों को सुना होगा कि गुरुवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए। दिन के हिसाब से बाल धोने को लेकर कई लोग ...