जहानाबाद, मार्च 20 -- मेहंदीया, एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर तेज हवा के साथ बारिश होने से फसलों को काफी क्षति हुई है। तेज हवा के साथ पानी आने से किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसानों ने बताया कि रबी फसल की कटाई अभी हो हो रही है और ऐसी अच्छी में बारिश होने से फसलों को नुकसान पहुंचाया है। बेमौसम बारिश से दलहन एवं तिलहन के फसलों को नुकसान हुआ है। अधिक बारिश होने से फसल के मुंह खुल जाएंगे और खेत में ही गिरने लगेंगे। कुछ किसानों के रबी की फसल की कटाई पूर्व में ही हो चुकी थी और उनका रबी का फसल उनके खलिहानों में ही है। इसके अलावा वर्ष से आम एवं मुनगा की फसलों को भी क्षति हुई है। हालांकि बेहतर यह रहा कि यह हवा एवं वर्षा ज्यादा देर तक नहीं चली जिससे किसानों ने राहत की सांस ली है। लेकिन यह वर्षा शाम तक रुक-र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.