अल्मोड़ा, जून 12 -- रानीखेत। पर्यटन नगरी के नाम से मशहूर रानीखेत बाजार की यातायात समस्या सुधरने का नाम नहीं ले रही रही है। सुबह और शाम बाजार जाम की जकड़ में है। जिस कारण राहगीरो, व्यापारियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है। गुरुवार की तड़के बाजार में वाहनों का जबरदस्त जाम लग गया। काफ़ी देर तक अव्यवस्था बनी रही। इससे व्यापारियों में आक्रोश देखा गया। लोगों ने कहा कि अव्यवस्था के चलते सुबह से जाम लग रहा है। रोडवेज बसों के लिए वन वे व्यवस्था लागू नहीं की जा रही। पुलिस प्रशासन के लोग 11 बजे बाद सक्रिय हो रहे हैं। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी ने कहा कि पर्यटन सीजन में इस तरह की हीला हवाली से जाम की समस्या उत्पन्न हों रही है। जिससे लोग परेशान हैं। मुख्य बाजार में बार-बार जाम लगने से वाहन चालकों, राहगीरों और खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.