संतकबीरनगर, नवम्बर 30 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में गुरु तेग बहादुर की पावन स्मृति में होने वाले शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में प्रभात फेरियों का क्रम लगातार जारी है। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर वातावरण के बीच रविवार को छठवें दिन की प्रभात फेरी निकाली गई, जिसने पूरे शहर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। प्रभात फेरी में हो रही है तेरी जय जयकार व बोले सो निहाल के जयकारे गूंजते रहे। प्रभात फेरी गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से प्रारंभ होकर गोलाबाजार, फल मंडी, समय माता मंदिर तिराहा होते हुए राम जानकी मंदिर तक गई। वहां से वापस गुरुद्वारा परिसर पहुंच विश्राम दिया। प्रभात फेरी के दौरान हो रही है तेरी जय जयकार, दर्शन कर लो जी प्रभात फेरी आई है सहित गुरुवाणी के कई मधुर शब्दों ने पूरे शहर को भक्तिमय कर दिया। राहगीरों एवं स्थानीय ल...