संतकबीरनगर, दिसम्बर 7 -- सिख धर्म के नवें गुरु गुरु तेग बहादुर महाराज के शहीदी गुरु पर्व 9 दिसंबर के पूर्व निकाली जा रही 13 दिवसीय प्रभात फेरी के 12वें दिन शनिवार की सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। प्रातः 5:30 बजे गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा सोसाइटी से प्रारंभ होकर मुखलिसपुर तिराहा, समय माता मंदिर होती हुई राम जानकी मंदिर पहुंची। प्रभात फेरी का गुरुद्वारा पहुंचकर समापन हुआ। प्रभात फेरी में सभी श्रद्धालु श्रद्धा भाव के साथ गुरु के शबद भजन कीर्तन करते हुए पैदल चल रहे थे। साथ में महिलाएं और बच्चे भी कार्यक्रम में पूर्ण भागीदारी निभा रहे थे। 'बोले निहाल सत श्री अकाल', 'वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह' के जय घोष से वातावरण को भक्ति मय किया। वापसी में गुरु घर की सेवक सैंकी सिंह राजपाल ने अपने प्रतिष्ठान पर अरदास और प्रसाद वितरण कराया। वापसी स...