गाज़ियाबाद, फरवरी 5 -- मोदीनगर, संवाददाता। यादव फार्म हाउस में चल रही राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में दूसरे दिन गुरुवार को पुरुष वर्ग के मुकाबले हुए। इसमें 56 किग्रा. यूथ, 60 किग्रा. यूथ, जूनियर और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं हुई। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने प्रतियोगिता को रोमांचक बनाया। 60 किग्रा. सीनियर वर्ग में गुरुराजा पुजारी ने दम दिखाकर 269 किग्रा. के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं सीएच ऋषिकांता सिंह ने 266 किग्रा. के साथ दूसरा और एस गुरु नायडू ने 265 किग्रा. के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। 56 किग्रा. यूथ वर्ग में धर्मज्योति देव गडिया पहले, अपनानी प्रद्वि दूसरे और अरसलान तीसरे स्थान पर रहे। 60 किग्रा. यूथ वर्ग में सुब्रत नायक ने पहला, मुकेश गमांगों ने दूसरे और ओम कुमार ने तीसरा स्थान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.