घाटशिला, मार्च 19 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के छोटा पारुलिया पंचायत अंतर्गत गुरुरसाई गांव में 22 मार्च को 108 कुंवारी कन्या को लेकर कलश यात्रा के साथ चार दिवसीय शीलता माता की पूजा शुभारंभ शनिवार को होगा। जिसको लेकर समिति के द्वारा तैयारी को अंतिम रुप दिया गया है। पूजा स्थल पर भव्य मंडप का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही गांव के चौक चौराहों पर माता शीतला का ध्वज लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इस मौके पर माँ शीतला कमिटी के द्वारा बताया गया कि शनिवार को सुबह दस बजे पारुलिया गांव में स्थित तालाब से कलश यात्रा शुरू होगी जो चार गांव भ्रमण करते हुए पूजा स्थल पहुंचेगी। उसके बाद पूजा अर्चना करके तीन दिवसीय ओड़िया यात्रा का कार्यक्रम आयोजित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.