रुडकी, जनवरी 5 -- रुड़की,संवाददाता। सोमवार को गुरु गोविंद सिंह के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बीटी गंज में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा परिसर को आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह गुरुमयी हो गया। समागम का शुभारंभ स्थानीय बच्चों द्वारा मधुर शबद कीर्तन से हुआ। इसके बाद स्थानीय हजूरी रागी जत्थेदार भाई जीत सिंह ने गुरुबाणी की रसधारा से संगत को निहाल किया। समागम का मुख्य आकर्षण अमृतसर से पधारे हजूरी रागी जत्थेदार भाई नवनीत सिंह रहे, जिनके भावपूर्ण और वैराग्यमयी शबद कीर्तन ने पूरी संगत को भाव-विभोर कर दिया। प्रकाश पर्व के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का गुरुद्वारे में तांता लगा रहा और सभी ने गुरु चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.