जौनपुर, जनवरी 7 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत कजगांव के रेलवे क्रासिंग के पास मारपीट में हुई गुरु प्रसाद यादव की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक को तीन बेटे और एक बेटी है। घर में कमाने वाले अकेले गुरु प्रसाद ही थे। पत्नी नीलम यादव के सामने अब तीन बेटों तथा एक 15 वर्षीय बेटी राधा की जिम्मेदारी का बोझ है। घर घर जाकर मजदूरी करने वाली नीलम के ऊपर पहाड़ टूट गया। राधा के हांथ कैसे पीले होंगे। बेटों की परवरिश कैसे होगी? अब यह यक्ष प्रश्न नीलम की आंखों के सामने नाच रहा है। परिवार की माली हालत में जैसे किसी नजर लग गई। बड़ा बेटा किशन तो अपने अन्य छोटे भाई और बहन को लिपट कर रोते दिखे। वहीं दूसरे पुत्र अर्जुन तथा तीसरे पुत्र मुकेश का रो रोकर हाल बेहाल रहा। सीओ ने किया घटनास्थल का दौरा जफराबाद। क्षेत्र कजगांव रेलवे क्रासि...