रांची, नवम्बर 6 -- रांची। गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल तथा गुरुनानक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। राज्यपाल को गुरुनानक देवजी की दार्शनिक विचारधारा पर आधारित एक पुस्तक भेंट की। प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें प्रसाद और अंगवस्त्र भी भेंट किए। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल के इस प्रयास की सराहना की। साथ ही गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिख समुदाय और झारखंड वासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल में प्रो हरमिंदर बीर सिंह, बलवीर सिंह सलूजा, भूपिंदर सिंह जग्गी, दिलबीर सिंह चड्ढा, तेजिंदर सिंह मक्कड़ शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.