रामपुर, नवम्बर 5 -- मंगलवार को नगर के बिलासपुर रोड स्थित श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में गुरु नानक जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।इस दौरान विद्यालय के कक्षा 1 व 2 के छात्र छात्राओं ने शबद कीर्तन प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।कार्यक्रम में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र छात्राओं ने पोस्टर बनाने व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। गुरुनानक देव जी प्रकाश पर्व पर कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं ने रामपुर में आयोजित नगर कीर्तन में भाग लिया।वही कक्षा 3 से कक्षा 5 वर्ग में पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता में कक्षा 3 के अर्श गौतम ने प्रथम, कक्षा 4 के दैविक ने द्वितीय व कक्षा 5 की खुशी ने तृतीय स्थान हासिल किया।पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता में कक्षा 6 से कक्षा 8 वर्ग में कक्षा 6 की रूपांशी ने प्रथम, कक्षा 7 की अनन्या द्वितीय व कक्षा 7 के ही ...