सहारनपुर, नवम्बर 5 -- गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया। गुरुद्वारे पर रोशनी हुईए शब्द-कीर्तन व शाम तक लंगर चला। गुरुद्वारा सिंह साहब में शब्द कीर्तन का आयोजन हुआ और विश्व शांति के लिए अरदास भी की गई। लंगर में बडी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शाम को आतिशबाजी भी की गई। इससे पूर्व अखंड पाठ का भोग पड़ा। अनेक लोगों को सरोपा भी भेंट किया गया। ग्रंथी निर्मल सिंह, अरविंदपाल सिंह कपूर, तलविंद्र कौर, अमरदीप सिंह लाड्डी, अरविंद पल्लवी अरोड़ा, हरदीप कौर, तलविंदर कपूर, जसप्रीत कौर, भावना, संध्या, मनप्रीत, अंकुर, शिवम आदि का सहयोग रहा। इसी के साथ कई दिन से चल रहे कार्यक्रमों का समापन हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.