रांची, सितम्बर 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मेन रोड, रांची ने गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व को लेकर रविवार को एक आमसभा बुलाई। इस बैठक में रांची के सिख समुदाय के लोगों और विभिन्न संस्थाओं ने हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मति से कई निर्णय लिए गए। इसमें 20 अक्तूबर से 2 नवंबर तक प्रभातफेरी निकालने का निर्णय लिया गया। 3 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे गुरु नानक सत्संग सभा गुरुद्वारा साहिब, रातू रोड के बिरला मैदान से नगर कीर्तन निकाला जाएगा, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए गुरु नानक स्कूल में समाप्त होगा। इस अवसर पर पंजाब से निशान-ए-खालसा के सरदार गुरप्रीत सिंह का ग्रुप अपने गतका कौशल का प्रदर्शन करेगा। सरदार कुलदीप सिंह बैंड पार्टी भी नगर कीर्तन में भाग लेगी। वहीं, 5 नवंबर को गुरु नानक स्कूल में विशेष दीवान मनाया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.