मिर्जापुर, नवम्बर 2 -- मिर्जापुर,संवाददाता। सिख पंथ के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव का 556वें प्रकाश पर्वक के उपलक्ष्य में रविवार को नगर के सिख संगत की ओर से रतनगंज स्थित गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा प्रांगण से धूमधाम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में गुरुनाक इंका के छात्र-छात्राएं अलग-अलग समूहों में बैंडबाजा बजाते चल रहे थे। गतका पार्टी हैारत अंगजे करतब दिखाते चल रही थी। शोभायात्रा में सबसे निशान साहेब लिए चल रहे थे। सज-धज कर वाहन चल रहा था। जगह जगह रास्ते में गतका पार्टी की करतब देखने के लिए महिलाओं और बच्चों को भीड़ एकत्रित रही। शोभायात्रा में महिलाओं का समूह कीर्तन करते करते चल रहा था। मधुर कीर्तन से पूरा वातावारण धर्ममय हो गया। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पूरे नगर का भ्रमण करते हुए पुन:गुरुद्वारा पर पहुंच कर समाप्त हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.