अमरोहा, नवम्बर 7 -- अमरोहा, संवाददाता। गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुवार को भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। इस दौरान बैंड बाजों की धुनों पर बजे रहे गुरुनानक देव के भजनों से शहर का वातावरण भक्तिमयी हो गया। महिलाओं ने गुरु नानक देव का गुणगान किया। गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन हुआ। शहर में जगह-जगह नगर कीर्तन शोभायात्रा का भव्य स्वागत हुआ। गुरुनानक देव का जन्म दिवस प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। बुधवार को प्रकाश पर्व मनाया गया। गुरुवार को आजाद रोड स्थित गुरुद्वारे से नगर कीर्तन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभा यात्रा आजाद रोड से जेएस कालेज, बड़ा बाजार, मोहल्ला कोट, गांधी मूर्ति आदि स्थानों से होते हुए गुरुद्वारे पर ही पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के साथ-साथ पंच प्यारे आगे-आगे चलते रहे। वहीं महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.