गाजीपुर, नवम्बर 5 -- दिलदारनगर। गुरुनानक देव के 556 वीं जयंती पर बुधवार को नगर स्थित गुरूद्वारा में मनाया गया। सुबह से ही सबद कीर्तन का आयोजन किया गया। मुगलसराय से आये रागी जत्था हरप्रीत कौर व जयपाल सिंह ने गुरुवाणी गाकर गुरु के आदर्शो-उपदेशों का संदेश दिया। गुरुनानक देव के उपदेशों को बताते कहा कि गुरुनानक ने ऊंच-नीच का भेद भाव मिटाकर गुरु के उपदेशों पर चलकर विश्व का कल्याण कर सकते हैं। गुरुनानक ने समानता, प्रेम, सेवा और ईमानदारी से जीवन जीने पर जोर दिया था। गुरुद्वारा में गुरु सिंह सभा की ओर से सिख समुदाय के लोग एकत्रित होकर भजन कीर्तन व अरदास कर निसान साहब को दूध से नहलाकर नया पोशाक पहनाकर बिधिपूर्वक पूजन अर्चन कर पुष्प की वर्षा किए। जो बोले सो निहाल सत श्री आकाल का उदघोष से पूरा नगर गूंज उठा। रात में लंगर के जरिए प्रसाद वितरण किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.