किशनगंज, नवम्बर 4 -- किशनगंज। एक संवाददाता वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी के फतेह के जयकारे से गुरुवार को शहर गुंजायमान हो उठा। मौका था मंगलवार को गुरु नानक देव जी में 555 वीं जयंती पर किशनगंज शहर में नगर कीर्तन सह शोभायात्रा का। मंगलवार की दोपहर शहर के महावीर मार्ग स्थित गुरुद्वारा से नगर कीर्तन सह शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आगे आगे सजा गुरुग्रंथ साहिब के दरबार के साथ पंचप्यारे एवं साहबजादे अपने पारम्परिक परिधान में चल रहे थे। इनके पीछे सैकड़ों की संख्या में सिख श्रद्धालु जयकरा लगाते हुए चल रहे थे। किशनगंज में शोभा यात्रा नगर कीर्तन के रूप में निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में सिख महिला पुरुष एवं बच्चे श्रद्धालु शामिल हुए। नगर कीर्तन में पांच प्यारे के अलावे गदका पार्टी आकर्षण का केंद्र बनी। गदका पार्टी जगह-जगह रूककर करतब द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.