धनबाद, दिसम्बर 5 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। गुरुनानक कॉलेज की प्राचार्या डॉ रंजना दास ने बताया कि छह और सात दिसंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। यह सेमिनार झारखंड राज्य उच्च शिक्षा परिषद (जेएसएचईसी) द्वारा प्रायोजित है, जिसमें विश्वविद्यालय प्रशासन का सहयोग मिल रहा है। सेमिनार का मुख्य विषय झारखंड @ 25 : सेलिब्रेटिंग 25 इयर्स ऑफ स्टेटहूड एंड 150 इयर्स ऑफ जयंती गौरव निर्धारित है। यह आयोजन झारखंड की स्थापना के 25 वर्ष और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को समर्पित होगा। प्राचार्य गुरुवार को कॉलेज में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दे रही थी। उन्होंने कहा कि देशभर के शिक्षाविदों व शोधार्थियों में सेमिनार को लेकर काफी उत्साह है। अबतक लगभग 90 शोध-पत्र प्राप्त हो चुके हैं। यह झारखंड के विकास, जनजातीय गौरव, सामाजिक-आ...