धनबाद, मार्च 21 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता गुरुनानक कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से ऑनलाइन वित्तीय कल्याण विषय पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ संजय प्रसाद ने बताया कि इसका उद्देश्य सभी को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्हें निवेश के महत्व के प्रति जागरूक करना है। प्रमुख वक्ता वित्तीय शिक्षिका और नोवाइज की बिजनेस डेवलपमेंट डायरेक्टर नम्रता अरोड़ा ने कम उम्र में निवेश शुरू करने के फायदों पर चर्चा की। प्रत्युष भास्कर ने निवेश की प्रक्रिया, वित्तीय योजनाओं और आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.