बांका, जनवरी 29 -- बौंसी, निज संवाददाता। देवस्थली मंदार स्थित योग नगरी गुरुधाम में आयोजित पांच दिवसीय बसंत पंचमी महोत्सव बुधवार को आस्था, श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में भव्य रूप से संपन्न हो गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही, जिससे पूरे गुरुधाम परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। उत्सव के अंतिम दिन विधि-विधान के साथ शिव मंदिर में शिव पंचायतन पूजा संपन्न हुई। इस अवसर पर भगवान शिव के बीज मंत्रों के साथ अभिषेक, श्रृंगार एवं विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। गुरुधाम के शिष्यों द्वारा वैदिक पाठ एवं मंत्रोच्चारण के माध्यम से भगवान की वंदना की गई। पारंपरिक वेशभूषा में आचार्यों एवं वेदपाठ करने वाले बाल शिष्यों ने स्तुति पाठ कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।समापन अवसर पर दूर-दराज से आए गुरु भक्तों ने हवन-यज्ञ में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.