महाराजगंज, दिसम्बर 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे में स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से शुक्रवार को वीर बाल दिवस पर शोभायात्रा निकाली गई। बलिदानियो की शहादत को नमन करते हुए उनसे प्रेरणा लेने को प्रेरित किया गया। कस्बे के जनता चौक पर आयोजित कार्यक्रम में श्री गुरू गोविंद सिंह के शहीद चार साहिबजादों को विधायक ऋषि त्रिपाठी, पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह एवं बड़ी संख्या में मौजूद सिख संगत के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। श्री गुरु गोविंद सिंह की गुणगान करते हुए सिख समाज ने कहा कि सेवा सिमरन और शौर्य की शिक्षा गुरु गोविंद साहब से मिली। बलिदानियों की प्रेरणा सदैव धर्म के रक्षकों को प्रेरित करता रहेगा। वीर बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सिख समाज के बच्चों ने अपने कार्यक्रमों के जरिए गुरु गोविंद सिंह एवं उनके चार साहबजादों ...