बस्ती, अप्रैल 29 -- छावनी, हिन्दुस्तान संवाददाता। छावनी क्षेत्र के गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर कॉलोनी रेड़वल में सोमवार को खालसा सजना दिवस गुरु तेग बहादुर महाराज का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। चार सहज पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद गुरुद्वारे में आए कई गांवों के श्रद्धालुओं ने अरदास कर गुरु के समक्ष माथा टेका। शबद-कीर्तन के बाद लंगर का भी आयोजन किया गया। गुरु तेग बहादुर कॉलोनी रेड़वल में खालसा सजना दिवस जन्मदिन पर पाठ किया गया। पाठ में सिक्ख समाज की महिलाएं व पुरुष शामिल रहे। सभी ने अरदास कर शबद-कीर्तन के माध्यम से गुरु का गुणगान किया। पाठ की समाप्ति के बाद भजन मंडली संदीप शास्त्री द्वारा शबद गायन की प्रस्तुति दी गई। सिक्ख संगत एवं आम जनमानस गुरु के चरणों में माथा टेका। गुरुद्वारे के व्यवस्थापक जत्थेदार बाबा मोहन सिंह ने सभी गुरुओं पर प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.