बरेली, जनवरी 2 -- गुरुद्वारा गुरु नानक साहिब में शहीदी दिवस के मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। गांव निकसुआ के पास स्थित गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु नानक में शहीदी दिवस के मौके पर भोग अरदास का आयोजन किया गया। जिसमें सिख समाज के अलावा क्षेत्र के समस्त लोगों द्वारा भाग लिया गया भोग अरदास के बाद भंडारे का आयोजन किया गया गुरुद्वारा के प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि गुरु साहब के साहब जादो के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक साहिब में 1 जनवरी गुरुवार को श्री गुरुद्वारा नानक साहिब में भोग अरदास आयोजित की गई भंडारे में सभी आए हुए श्रद्धालुओं को प्रेम से भोजन प्रसादी भेंट की गई इस अवसर पर क्षेत्र के सभी लोगों द्वारा भोजन प्रसादी का आनंद पूर्वक भोग लगाया गया अंत में आए हुए सभी श्रद्धालुओं का गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्य...