संभल, मार्च 25 -- संभल। गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार साहिब में रविवार रात को शहीदी दिवस का आयोजन शहीद भगत सिंह स्मारक समिति द्वारा किया गया। शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 94वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम हुआ। शहीदों के चित्रों पर सभी ने मार्ल्यापण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि भगतसिंह में गजब की प्रेरणा थी। उन्होंने अपने विचारों से आजादी की लड़ाई को जनआंदोलन बना दिया था। फांसी के फंदे को उन्होंने हंसकर चूमा था। लोकतंत्र रक्षक सेनानी चौधरी महिपाल सिंह ने भगत सिंह की मां और भाईयों के साथ बिताए पलों के बारे में सभी के सामने बताया। कहा कि भगतसिंह की मां बहुत ही तेजस्वी ओजस्वी थीं, उन्हीं की प्रेरणा से भगतसिंह देश की आजादी के आंदोलन में कूदे। सभा में अमर रस्तोगी, कुलवीर सिंह, कपिल वर्मा, वीपी सिंह, भोले सिंह त्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.