बस्ती, फरवरी 23 -- छावनी। क्षेत्र के गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर कॉलोनी रेड़वल में संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को चार सहज पाठ के समापन पर दीवान सजाया गया। भजन मंडली की ओर से शबद गायन किया गया। सिख समाज एवं आम जनमानस स्वयं को गुरु के चरणों में माथा टेकने के साथ उपस्थित होकर भजन कीर्तन का आंनद लिया। गुरुद्वारे के व्यवस्थापक जत्थेदार बाबा मोहन सिंह ने संत रविदास के बारे में प्रकाश डाला। देर शाम तक गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया गया। कीर्तन दरबार में कीर्तनी जत्थों ने भजन कीर्तन कराकर संगत का मन जीत लिया, जिससे सारा वातावरण बोले सो निहाल सत श्री अकाल की जय घोष से गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर वीरपुर, संग्रामपुर, जगदीशपुर, गोभिया, बरदिया कुंवर, सेमरा गोकुलपुर, राम निहोर, रामबहोर, राम शरण, घनश्याम, गोविंद, गणेश, ओमप्रकाश आदि उपस्थित...