संभल, जनवरी 2 -- गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा द्वारा गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा इस उपलक्ष में गुरुद्वारे में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें है। शुक्रवार को गुरुद्वारा परिसर में शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के तत्वाधान में गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शनिवार को नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली जाएगी। 6 जनवरी को गुरु का अटूट लंगर बरता जाएगा। वही 4 जनवरी को अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ किया जाएगा। जिसका समापन 5 जनवरी को किया जाएगा। इसमें बाहर से आए ज्ञानी शबद कीर्तन, गुरुवाणी आदि का पाठ करेंगे। इसी उपलक्ष्य में शुक्रवार को गुरुद्वारा परिसर में शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में सिख समाज के लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.