संभल, दिसम्बर 14 -- गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान मे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें गुरु तेग बहादुर के देशहित में किए गए कार्यों को याद किया गया । मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक आनंद कुमार ने कहा कि गुरु जी के द्वारा हिंदू समाज एवं सनातन धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया । इसलिए उन्हें हिंद की चादर कहा गया है।पूरे विश्व में एक परिवार ही ऐसा है । जिसने देश और धर्म की रक्षा के लिए तीन पीढ़ियों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कश्मीरी पंडितों एवं हिंदुओं की रक्षा के लिए औरंगजेब के सामने घुटने नहीं टेके और उन्होंने उनकी कोई शर्त नहीं मानी और कोई प्रलोभन न स्वीकार कर मौत को स्वीकार किया l इसके बाद सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गो...