नोएडा, जनवरी 3 -- नोएडा। सेक्टर-18 स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को कीर्तन और पाठ का आयोजन किया जाएगा। सेवादार रविन्द्र सिंह ने बताया कि गुरमत समागम के लिए गुरुद्वारे को सजाया जा रहा हैं और संगत की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस दौरान लंगर और पार्किंग की व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...