रामपुर, मार्च 8 -- गुरुद्वारा बाबादीप सिंह नवाबगंज पर गैर कानूनी एवं जबरन अपना हक जमाने का आरोप लगाते हुए दर्जनों लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रशासन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि सिख संगत एवं गुरुद्वारा समिति द्वारा कई बार गुरुद्वारा बाबादीप सिंह पर अपने कानूनन अधिकारों को लेकर दस्तावेजों एवं न्यायालय से पारित आदेशों सहित जानकारी दी जा चुकी है। परन्तु प्रशासन की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है। कहा कि इस पूरे प्रकरण से क्षुब्ध होकर सिख संगत द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि समस्त सिख समाज 11 मार्च को अंबेडकर पार्क में एकत्र होकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगें। इस दौरान सरदार लखविंदर सिंह, बाबा गुरमीत सिंह, मलकीत सिंह, अवतार सिंह, जसवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.