हरिद्वार, मार्च 18 -- शाहपुर निवासी गुरुद्वारे के सेवक का शव गंगा किनारे एक खेत में मिलने से हड़कंप मंच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार पथरी थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी व्यक्ति का शव शाहपुर में गंगा किनारे एक खेत में मिला। किसानों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त कराई तो व्यक्ति की शिनाख्त 35 वर्षीय सुखपाल पुत्र सियाराम निवासी शाहपुर शीतला खेड़ा के रूप में हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.