काशीपुर, मई 5 -- बाजपुर, संवाददाता। ग्राम गोबरा नंबर आठ में संगत के सहयोग से बनाए गए नए गुरुद्वारा साहिब में सोमवार को विधिवत रूप से गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया। प्रातः गुरुद्वारा साहिब बाजपुर से गुरुद्वारा नानकसर ठाठ के मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी को पंच प्यारों की अगुवाई में श्रद्धापूर्वक संगत से शोभायात्रा निकालकर ले जाया गया। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब का पुष्प वर्षा कर एवं सरोपा भेंट कर स्वागत किया। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर प्रसाद वितरण किया गया। इटव्वा चौराहे पर गुरुद्वारा बाजपुर के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह किंदा, दर्जा राज्य मंत्री मनजीत सिंह, किसान नेता जगतार सिंह बाजवा, पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार, जितेंद्र शर्मा आदि ने गुरु ग्रंथ साहिब की शोभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.