मुरादाबाद, दिसम्बर 27 -- राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले श्रीगुरु गोविंद सिंह के साहिबजादे श्री जोरावर सिंह व श्री फतेह सिंह के बलिदान दिवस वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारा बिलारी में शब्द, कीर्तन, अरदास व लंगर का आयोजन हुआ। गुरुद्वारा सिंह सभा बिलारी में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादे श्री जोरावर सिंह जी, श्री फतेह सिंह के शहादत पर शब्द कीर्तन हुआ। बहन चरणजीत कौर ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और शहादत के बारे में बताया उसके बाद अरदास की गई बाद में लंगर का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रीतम कौर,नगर मण्डल अध्यक्ष भाजपा विकास गुप्ता एडवोकेट, सरदार मंजीत सिंह, छबिराज चावला, नितिन डूडेजा, अतुल शर्मा एडवोकेट, मनोज प्रजापति, नवनीत यादव, प्रशांत चौधरी,पंकज चौहान, सिद्धार्थ शेखर, अमित मौर्य, हेमंत शर्मा, राजीव शर्मा, सरद...