लखीमपुरखीरी, जून 12 -- शहर के मोहल्ला कुम्हारन टोला के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में सरदार सुरेन्द्र सिंह भाटिया की स्मृति में भाटिया परिवार एवं शहीद भगत सिंह निस्वार्थ सेवा समिति की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें 168 लोगों ने रक्तदान दिया। शिविर आयोजक कुलजीत सिंह भाटिया ने बताया कि पिछले साल 92 लोगों ने रक्तदान किया था। इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 168 पहुंच गई है। रक्तदान शिविर में विधायक अमन गिरि, पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू , कुलजीत सिंह भाटिया,जसपाल सिंह पाली, कर्म सिंह, अनिल जलोटा, मनदीप सिंह सनी,प्रियंकल जलोटा, प्रिंस, सिमर सिंह,आयुष भारती, साहिल, इमरान ख़ान सहित शहर के तमाम लोगो ने लखीमपुर की ब्लड बैंक से आई डॉक्टरों की टीम के देखरेख में रक्तदान किया। लखीमपुर से शहीद भगत सिंह निस्वार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष जसपाल सिंह पाली ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.