साहिबगंज, नवम्बर 5 -- साहिबगंज। सिख समुदाय की ओर से बुधवार को गुरु नानक देव की 556 वीं जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया गया। इसे लेकर शहर के न्यू रोड स्थित गुरुद्वारा में तीन दिनों से कार्यक्रम चल रहे थे। पटना साहिब से आये तीन ग्रंथी संजीत सिंह, इन्द्रजीत सिंह व गिरजा सिंह तीन दिनों से अखंड गुरू ग्रंथ साहिब का पाठ कर रहे थे। इसका आज समापन हुआ। इसके बाद रानीगंज से आई शबद-कीर्तन मंडली ने शबद कीर्तन प्रस्तुत किया। इससे पहले सिख समाज की ओर से तालबन्ना स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारे में जाकर निशान बदला गया और फिर न्यू रोड के गुरुद्वारा में भी नया निशान लगाया गया। उधर, प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा आदि को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। प्रकाश पर्व पर शहर के अन्य समुदाय के लोगों ने भी काफी संख्या में पहुंच कर प्रकाश पर्व मनाया। कई स्कूलों के बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.