लखनऊ, नवम्बर 23 -- लखनऊ, संवाददाता। सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित कार्यक्रमों की शृंखला में रविवार से एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड स्थित गुरुद्वारा मानसरोवर में तीन दिवसीय विशेष गुरमत समागम का शुभारंभ हुआ। इसके तहत गुरुद्वारा मानसरोवर में शाम को भव्य कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सरदार सम्पूरन सिंह बग्गा ने बताया कि तीन दिवसीय समागम रविवार सुबह नितनेम, सुखमनी साहिब जी के पाठ से शुरू हुआ। इसके बाद अखंड पाठ जी की शुरुआत हुई जिसकी समाप्ति 25 को होगी। हेड ग्रंथि ज्ञानी परमजीत सिंह ने संगत को गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज के इतिहास के बारे में बताया। शाम को सजे कीर्तन दरबार में श्री दरबार साहिब अमृतार से आये हजुरी रागी गुरजीन्दर सिंह, जसकारण सिंह पटियाला वाले व बीबी कवलजीत कौर ...